फोर्ब्स ने जारी की 2017 के विश्व के टॉप अमीरों की लिस्ट

आपको जानकर हैरानी होगी की दुनिया के टॉप-100 टेक अमीरों (rich’s people) की संपत्ति पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। इस बार उनकी कुल संपति 69.15 लाख करोड़ रुपए (1.08 ट्रिलियन डॉलर) है। यह पिछले साल से लगभग 12.10 लाख करोड़ रु. ज्यादा है। दुनिया के सभी देशों की कुल जीडीपी 4,900 लाख करोड़ रु है ।

इस लिहाज से 100 टेक अमीरों की संपत्ति दुनिया की जीडीपी का 1.4% है। पिछले साल ग्लोबल जीडीपी 3.1% बढ़ी थी, जबकि टेक अमीरों की संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ। फोर्ब्स की टॉप-100 टेक लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स नंबर एक पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 5.57 लाख करोड़ रु. है। यह पिछले साल से 41.6 हजार करोड़ रु. ज्यादा है। भारत के अजीम प्रेमजी 15 वे  नम्बर पर है    ।

एक महीने पहले कुछ घंटों के लिए गेट्स को पीछे छोड़ने वाले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 5.22 लाख करोड़ रु. के साथ  फ़िलहाल दूसरे नंबर पर हैं। फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 4.45 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टेक अमीर भी हैं। उनकी संपत्ति इस साल लगभग  1 लाख करोड़ रु. बढ़ी है। 12 महीनों में फेसबुक के स्टॉक में तकरीबन  34% का इजाफा हुआ है।  इस लिस्ट में 16 टेक अमीर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है। लिस्ट में भारत के दो टेक दिग्गज भी शामिल हैं। इनमें विप्रो फांउडर अजीम प्रेम जी 1.16 लाख करोड़ रु. के साथ 15वें और एचसीएल के फाउंडर शिव नाडर 86,400 करोड़ रु. के साथ 18वें नंबर पर हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी ऋषि शाह 23 हजार करोड़ के साथ 69 वें नंबर पर हैं।

अमीर टॉप-10 में 8  अमीर अमेरिका और दो चीन अमीर के हैं। 100 में 50 अमेरिकी हैं। इनमें से तीन चौथाई अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। 8  अमेरिका के  अन्य राज्यों से हैं। 33 अमीर एशिया से हैं।

100 टेक अमीरों में वर्तमान में  6 महिलाएं हैं।  सबसे अमीर महिला हांगकांग की झोउ कुनफी हैं। उनकी संपत्ति 64 हजार करोड़ रुपए है। सबसे ज्यादा नुकसान श्याओमी के मालिक लेई जुन को हुआ है। उनकी संपत्ति 18,500 करोड़ रु. घटी है। उबर के कालानिक की संपत्ति 9,600 करोड़ रु. घटी है।

 

दुनिया के टॉप-5 टेक अमीर
नाम कंपनी संपत्ति
बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट 5.57
जेफ बेजोस अमेजन 5.22
मार्क जुकरबर्ग फेसबुक 4.45
लैरी एलिसन ओरेकल 3.79
लैरी पेज गूगल 2.8
(संपत्ति लाख करोड़ रुपए में है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *