अनिल कपूर, अर्जुन कपूर की साथ पहली फिल्म-मुबारकां

अनीस बज्मी की अगली फ़िल्म में पहली बार अनिल और अर्जुन कपूर एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आयेंगे। वास्तविक ज़िन्दगी में चाचा और भतीजा फ़िल्म में भी इसी रिश्ते को निभाते हुए नजर आयेंगे। ‘मुबारका’ नामक फ़िल्म का निर्देशन पहले मिलाप जावेरी को करना था, लेकिन बाद में निर्माता मुराद खेतानी ने अनीस बज्मी को ये जिम्मेदारी दी।

एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया, ‘फ़िल्म में अनिल और अर्जुन चाचा-भतीजा का किरदार निभाएंगे। पर्दे के पीछे दोनों की मित्रता बहुत गहरी है और हम इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि लोग पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को पसंद करेंगे।

मुबारकां आने वाली बॉलीवुड फ़िल्म है। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में है। ये रियल लाइफ चाचा-भतीजा की जोड़ी अब रील लाइफ में भी इसी रिश्ते को निभाती दिखेंगी। हाल ही में फ़िल्म की स्टारकास्ट और फ़िल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया। अर्जुन इस फ़िल्म में डबल रोल निभाते दिखेंगे। फ़िल्म सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन्स और सिने वन स्टूडियोज के बैनर तले बनाई  गई ।

फ़िल्म में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डीक्रूज और अतिया शेट्टी लीड रोल में होंगे। फ़िल्म 2017 में 28 जुलाई को रिलीज होगी। एक अहम् खबर यह भी है कि कैटरीना कैफ इस फ़िल्म में एक आइटम डांस करती हुई नजर आएंगी। फ़िल्म से जुड़ी एक जानकारी यह भी है कि पहले इसमें अमृता सिंह अर्जुन की माँ के किरदार में नज़र आने वाली थीं, लेकिन टीम के साथ कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से उन्होंने ऐन मौके पर इस फ़िल्म को अलविदा कहने का निर्णय लिया है |

अमृता सिंह के फ़िल्म छोड़ने के तत्काल बाद-बाद मेकर्स ने रत्ना पाठक शाह को उसी रोल के लिए एप्रोच किया। रत्ना पाठक शाह ने फ़िल्म में अर्जुन की माँ के किरदार के लिए अपनी हामी भर दी है। बता दें कि अगर अमृता फ़िल्म न छोड़ती तो यह ऐसी दूसरी फ़िल्म होती जिसमे वह अर्जुन कपूर की माँ बनती। इससे पहले अमृता और अर्जुन करण जौहर के बैनर तले बनने वाली हिट फ़िल्म ‘2 स्टेट्स’ में मां-बेटे का किरदार निभा चुके हैं।

28 जुलाई 2017 को ये फिल्म रिलीज हो रही है | हमारी शुभ कामनाएं फिल्म के साथ है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *